खिरकिया: खिरकिया में डबल फाटक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज की मांग उठी
खिरकिया नगर के डबल रेलवे फाटक की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब ओवरब्रिज निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। दिल्ली–मुंबई मुख्य रेल लाइन होने के कारण डबल फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे खिरकिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और खंडवा जिले के किलोद क्षेत्र से आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।