पोलायकलां: पोलायकलां वार्ड-1 हिम्मतपुरा में जर्जर मकान की दीवार गिरी, 5 साल से PM आवास की आस देख रहे पति-पत्नी घायल
पोलायकलां वार्ड क्रमांक 1 के हिम्मतपुरा में रविवार दोपहर करीब 2 बजे जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। मलबे की चपेट में आने से मुबारिक शाह (45) और उनकी पत्नी रुबीना बी (40) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया। परिवार करीब पांच साल से प्रधानमंत्री आवास की उम्मीद लगाए था। हादसे