ग्वालपाड़ा: विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधेपुरा में शुक्रवार को लगाया जाएगा सोलर मेला महत्वपूर्ण योजनाओं दी जाएगी जानकारी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा 7 अगस्त (शुक्रवार) को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधेपुरा परिसर में विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा।मेले में योजना से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।