सरदारशहर में होटल नटराज पर पुलिस का बड़ा छापा: सीआई धीरेंद्र शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 3 संदिग्ध हिरासत में
#लालबहादुर_भाखर #rajastsnpolice #Pilibanga #Hanumangarh #Sardarshahar #SardarshaharPolice #ChuruNews #RajasthanPolice #BreakingNews #PoliceRaid #DhirendraShekhawat #CrimeNewsRajasthan #ChuruPolice #HotelRaid
सरदारशहर (चूरू)
शहर में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरदारशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी (सीआई) धीरेंद्र शेखावत के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने स्थानीय होटल नटराज में अचानक दबिश देकर दो महिलाओं सहित कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से होटल संचालकों और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को होटल नटराज में संदिग्ध गतिविधियों के संचालित होने की पुख्ता गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होते ही सीआई धीरेंद्र शेखावत की अगुवाई में टीम ने बिना किसी देरी के होटल परिसर की घेराबंदी कर कमरों की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से दो महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिन्हें मौके से हिरासत में लेकर तुरंत थाने लाया गया।
थानाधिकारी धीरेंद्र शेखावत ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन के एंट्री रजिस्टर, चेक-इन रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच चल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि इन गतिविधियों में होटल प्रबंधन की क्या भूमिका थी। सीआई शेखावत ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा; मामले में जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Pilibanga, Hanumangarh | Oct 7, 2026