बदायूं: नन्हें नगला गांव के निकट सब्जी विक्रेता का शव मिला, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Budaun, Budaun | Aug 16, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 3 बजरिया मोहल्ले के रहने वाले 55 वर्षीय जसविंदर सिंह उर्फ राकेश पुत्र सोहन सिंह सब्जी की ठेली लगाते थे। वह सब्जी की ठेली पर सब्जी बेचने गए थे। कि थाना उसहैत क्षेत्र के नन्हे नगला गांव में शनिवार को उनका शव पड़ा मिला और उनकी ठेली सड़क के किनारे थी। तो गांव के प्रधान व पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।