चीनोर: शराब की दुकान में घुसी महिलाओं ने बोतलें बाहर फेंककर जताया विरोध
सागर में जहरीली शराब से हुई मोतों के बाद अब शराब और नशे के खिलाफ क्षेत्र में विरोध का सिलसिला तेज होता जा रहा है। ढोंगरपुर के मूडरी गांव में महिलाओं ने शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने शराब बिक्री बंद करने की मांग करते हुए नशे के खिलाफ जमकर विरोध जताया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।