पटियाली: आजादी के 75 साल बाद भी नरपति नगला की दलित बस्ती बिजली के लिए तरस रही, ग्रामीण कर चुके हैं कई बार शिकायत
जनपद कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र स्थित नगला नरपति गांव की दलित बस्ती में आजादी के 75 साल बाद भी मौलिक सुविधाओं का घोर अभाव है। गांव के निवासियों का कहना है कि सरकार भले ही 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा देती हो, लेकिन उनके मोहल्ले तक बिजली नहीं पहुंची है।ग्रामीणों ने एक बार फिर से अधिकारियों सेनगुहार लगाई है।