🚌 ड्राइवर को आई नींद की झपकी, डिवाइडर पर चढ़ी बस
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सुबह बड़ा हादसा टल गया। कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा टोल से करीब 8-10 किमी दूर सवारियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया। बस में जयपुर के करीब 40 यात्री सवार थे, जो गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से लौट रहे थे।
गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। पुलिस और टोलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को संभाला। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया।
📍
#RajasthanFocus #RajasthanNews #KotaNews #Kathun #Kota DelhiMumbaiExpressway BusAccident RoadAccident JaipurNews BreakingNews RajasthanNews Expressway LatestNews
Beejoliya, Bhilwara | Oct 2, 2026