तराना: तराना में सघन जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तय, 12 अगस्त से चलेगा 2 महीने का अभियान
Tarana, Ujjain | Aug 8, 2026 शनिवार शाम 4:00 बजे। तराना सिविल हॉस्पिटल में आज जिला नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक स्कूल, आंगनबाड़ी और ग्राम सभा के जरिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें HIV-सिफलिस की वर्टिकल संक्रमण रोकथाम पर जोर रहेगा।