मेदिनीनगर (डालटनगंज): गैस सिलेंडर से जलकर पंप मैनेजर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बासदोहर गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग में वैष्णो पेट्रोल पंप के मैनेजर 31 वर्षीय राजीव कुमार चौधरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पेट्रोल पंप मालिक बबलू सिंह ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 10 बजे राजीव कुमार चौधरी पेट्रोल पंप परिसर में खाना