मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को सासाराम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्श किया।
विपक्षी दलों और संगठनों का आरोप है कि विशेष गहन संशोधन (SIR) के तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 13 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर मतदाता मताधिकार से वंचित हुए हैं।
इंडिया ब्लॉक (INDIA bloc) के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग जैसा प्रस्ताव सौंपा है। उन पर पक्षपातपूर्ण आचरण और चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
चुनाव आयोग का पक्ष :
चुनाव आयोग (ECI) ने इन सभी आरोपों और मतभेदों की खबरों को खारिज किया है। आयोग का कहना है कि एसआईआर (SIR) से जुड़े सभी आदेश तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति और सर्वसम्मति से लिए गए थे। इसके अलावा, वायरल हुए इस्तीफे के पत्र को भी आयोग ने फर्जी करार दिया है।
Sasaram, Rohtas | Sep 28, 2026