हिसुआ: तुंगी हादसे में महिला की मौत पर पूर्व विधायक ने जताई चिंता, कार्रवाई का दिया भरोसा
Hisua, Nawada | Aug 15, 2026 हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत के बाद कांग्रेस पूर्व विधायक नीतू सिंह ने शनिवार को मृतका के परिजनों से मुलाकात की। बताया गया कि घटना के बाद मृतका की पोती के साथ छेड़खानी की घटना भी सामने आई थी। विधायक ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया।