सहावर: अमापुर विधानसभा में कल पहुंचेगी 'सेवा यात्रा', कार्यकर्ताओं व नागरिकों से भव्य स्वागत की अपील अमापुर विधायक ने की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर को सुबह 11:00 बजे यह 'सेवा यात्रा' अमापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य रूप से प्रवेश करेगी।