Public App Logo
कलम जीत की रामपुर बुशहर के चाटी पुल के पास बढ़ती गंदगी बनी चिंता का विषय रामपुर बुशहर के चाटी पुल के समीप आम जनता द्वारा लगातार कचरा फेंका जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगता जा रहा है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में मक्खियों और मच्छरों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे विभिन्न बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इसके साथ ही पुल के किनारे लगा पैराफिट (सुरक्षा दीवार) भी टूटा हुआ है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। किसी भी समय यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरे की उचित व्यवस्था की जाए तथा टूटे हुए पैराफिट की मरम्मत कर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। #RampurBushahr #ChattiBridge #PublicIssue #CleanlinessDrive #RoadSafety #SwachhBharat #HimachalPradesh #GroundReport #TeamGroundZero #PublicAwareness #LocalNews #CivicIssues #SafetyFirst #RampurNews #HimachalNews #GroundZeroMedia - Rampur News