बदनोर: स्व. नवल सिंह रावत की पुण्यतिथि पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 150 मरीजों की हुई जांच
Badnor, Ajmer | Aug 9, 2026
बदनोर। रविवार शाम 6 बजे तक कस्बे के जैतगढ़ रोड स्थित एमएम कॉम्प्लेक्स में स्वर्गीय नवल सिंह रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर मौर्य हॉस्पिटल ब्यावर के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मौर्य ने करीब 150 मरीजों की नि:शुल्क नेत्र जांच की। डॉ. मौर्य ने मरीजों को आंखों की नियमित जांच कराने तथा समय-समय पर आ