एटा: एटा में रामलीला कमेटी पर कब्जे का आरोप, महामंत्री ने DM को ज्ञापन देकर फर्जी कार्यकारिणी को मान्यता न देने की मांग की
एटा में श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी कमेटी की कार्यकारिणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कमेटी के महामंत्री ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें फर्जी कार्यकारिणी और जाली दस्तावेजों के जरिए संस्था पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया गया है।महामंत्री के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 2022 से 2026 तक खुद को महामंत्री बताते हुए चिट फंड कार्यालय में दस्तावेज जमा किए हैं।