सन्ना: बगीचा में उफनती नदी से युवक को बचाया, तीन दोस्तों ने दिखाया अदम्य साहस
Sanna, Jashpur | Aug 15, 2026 बगीचा क्षेत्र में इंसानियत और साहस की मिसाल सामने आई है। शुक्रवार शाम डोड़की नदी के झांपीदरहा घाट में तेज बहाव में बह रहे एक युवक को तीन स्थानीय युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। घूमने निकले देवेंद्र यादव, कमलेश यादव और प्रकाश यादव ने युवक को नदी में बहते देखा, तो बिना देर किए तेज बहाव में उतर गए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे किनारे ले आए।