Public App Logo
बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रणविजय सिंह और उनकी धर्मपत्नी संगीता सिंह ने 21वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर दिल को छू जाने वाले संदेश के साथ समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुवे मनाया। इस विशेष अवसर पर दोनों पति पत्नी आर्य सुगंध संस्थान, मुस्सेपुर मंडावली बिजनौर पहुँचे, जहाँ उन्होंने फलदार पौधे का रोपण किया और बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया। इस सराहनीय पहल ने यह संदेश दिया कि खुशियाँ केवल उत्सव मनाने से नहीं, बल्कि दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने से भी बढ़ती हैं। CDO दंपति के इस सेवा भाव और सादगीपूर्ण आयोजन की जनपदभर में सराहना हो रही है। आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर मंडावली बिजनौर की प्रबंधिका श्रीमति कमलेश आर्या ने मुख्य विकास अधिकारी के वैवाहिक वर्षगांठ पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुवे भूरि भूरि प्रशंसा की #बिजनौर #आर्यसगंधानस्थान #viralreelsシ #follower #heights - Laksar News