मोकामा: मोकामा में पूजा से लौट रहे बुजुर्ग के गले से बदमाशों ने झपटी चैन, CCTV में कैद हुई वारदात
Mokameh, Patna | Aug 8, 2026 मोकामा में बेखौफ बदमाशों ने मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया है। मामला मोकामा थाना क्षेत्र के मोल्दियार टोला का है, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने सुधीर सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। शनिवार को रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार सुधीर सिंह तपस्वी बाबा ठाकुरबाड़ी से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे।