काराकाट: काराकाट के गोडारी में पुरी मंदिर की तर्ज पर बनेगा 90 फीट ऊंचा पंडाल, 11 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा होगी
Karakat, Rohtas | Sep 23, 2026 काराकाट के गोडारी में श्री-श्री दुर्गा पूजा समिति ने बुधवार को 11 बजे विधिवत भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दीं। भूमि पूजन के बाद डेहरी के मशहूर पंडाल निर्माता बाबू भाई (मिलन पंडाल निर्माता) की देखरेख में पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया। पंडाल निर्माण में बंगाल के कुशल कारीगर भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।