मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया
टेहटा थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर फरार चल रहे तीन वारंटीयो को गिरफ्तार किया है गुरुवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कलानौर गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे वारंटी जगदीश मालाकार को गिरफ्तार किया है.