हुज़ूर: निशातपुरा इलाके में लापता हुए 4 वर्षीय बच्चे का सेप्टिक टैंक में मिला शव
Huzur, Bhopal | Aug 15, 2026 भोपाल के निशातपुरा इलाके में शुक्रवार शाम लापता हुए चार वर्षीय बच्चे का शनिवार तड़के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में शव मिला है। टैंक में करीब पांच फीट पानी भरा था।शुरुआती जांच में बच्चे की पानी में डूबने से मौत की आशंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच में निर्माण स्थल पर लापरवाही सामने आने पर मकान मालिकके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।