भानपुरा: दस वर्षों से अधूरा पड़ा मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर का निर्माण, जल्द पूरा करने की मांग
माँ दुधाखेड़ी माताजी मंदिर का निर्माण कार्य करीब दस वर्षों से जारी होने के बावजूद अब तक पूरा नहीं होने को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 14, गुर्जर मोहल्ला निवासी धीरज कुमार पिता कैलाशचंद गुर्जर ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार भानपुरा को ज्ञापन सौंपा।