विदिशा नगर: शमशाबाद के ग्राम नहरयाई में रात 3 बजे एक घर में 10 से 12 लाख की चोरी
शमशाबाद के ग्राम नहरयाई में चोरों ने रामसेवक यादव के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना बीती रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े समेत घर का अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।