बिंदकी: बिंदकी के निकट खजुहा रोड नहर पुल के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट खजुहा रोड नहर पुल के समीप गुरुवार की सुबह 10 बजे ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार शिवम मिश्रा उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र गंगा दयाल मिश्रा निवासी घाटमपुर जनपद कानपुर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया। शिवम अपनी बहन के साथ बाइक द्वारा फतेहपुर जा रहा था तभी दुर्घटना हो गई।