हिलसा: गजेंद्र बिगहा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन फिर शुरू, ग्रामीणों में खुशी
Hilsa, Nalanda | Aug 15, 2026 हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित गजेंद्र बिगहा गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ टुन्ना ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद ग्रामीणों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।