बेगूसराय: मंझौल पुलिस ने 102 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, SP ने दी जानकारी
मंझौल थाना की पुलिस ने 102 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरोध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मंझौल थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.