Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
mmnews24x7
Previous slide
Next slide
बांका:बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
Banka, Banka
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रखंडवार एवं संस्थानवार समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव, C-Section एवं Night C-Section, चिकित्सकवार सर्जरी, SNCU में नवजात मृत्यु एवं डिस्चार्ज की स्थिति, ANC Registration, Full Immunization, ASHA Performance एवं Selection, Family Planning, आयुष्मान कार्ड एवं BIS Verification, NCD Screening तथा एनीमिया मुक्त बिहार अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। *संस्थागत प्रसव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों की सराहना* संस्थागत प्रसव की समीक्षा के क्रम में कुछ प्रखंडों में पूर्व की तुलना में सुधार पाया गया। सितंबर 2026 में बांका प्रखंड द्वारा 100.29 प्रतिशत, धोरैया द्वारा 90.16 प्रतिशत, राजौन द्वारा 77.42 प्रतिशत, बौंसी द्वारा 75.90 प्रतिशत, बाराहाट द्वारा 75.69 प्रतिशत एवं अमरपुर द्वारा 75.25 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को संस्थागत प्रसव की उपलब्धि में और अधिक सुधार लाने, गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी पात्र महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं चांदन, कटोरिया सहित कम उपलब्धि वाले प्रखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर उपलब्धि बढ़ाने का निर्देश दिया गया। निजी स्वास्थ्य संस्थानों से नियमित समन्वय स्थापित कर वहां होने वाले प्रसव की समुचित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा निजी संस्थानों से संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। यदि किसी निजी स्वास्थ्य संस्थान द्वारा संस्थागत प्रसव की सूचना/प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। C-Section एवं Night C-Section की संस्थानवार समीक्षा की गई। सितंबर माह में जिले में कुल 194 C-Section किए गए, जिसमें 21 Night C-Section शामिल हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 तक कुल 764 C-Section किए गए। सदर अस्पताल सहित कुछ संस्थानों में Night C-Section की उपलब्धि पाई गई, जबकि अन्य संस्थानों में अपेक्षित उपलब्धि नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जहां सर्जन, एनेस्थेटिस्ट एवं आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हैं, वहां Night C-Section को नियमित एवं आवश्यकता आधारित सेवा के रूप में संचालित करने तथा संबंधित चिकित्सकों को संस्थान की क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। OT Light एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी बताने वाले संस्थानों को अपनी 2-3 प्रमुख समस्याओं की सूची अलग से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि संबंधित विभाग/एजेंसी से समन्वय कर उनका शीघ्र समाधान कराया जा सके। *सदर अस्पताल में सर्जिकल सेवाओं का विस्तार* सदर अस्पताल, बांका में सितंबर 2026 के दौरान चिकित्सकवार सर्जरी की समीक्षा की गई। इस अवधि में कुल 569 सर्जिकल प्रक्रियाएं की गईं, जिनमें LSCS, Tubectomy सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरी शामिल हैं। सर्जरी के विभिन्न प्रकारों की संख्या में वृद्धि होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं समय पर सर्जिकल उपचार की सुविधा प्राप्त हुई है तथा अनावश्यक रेफरल में कमी लाने में भी काफी लाभ मिला है। सदर अस्पताल में उपलब्ध सर्जिकल सेवाओं के विस्तार एवं विभिन्न प्रकार की सर्जरी की संख्या में वृद्धि के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उपलब्ध चिकित्सकीय मानव संसाधन एवं संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए सर्जरी की संख्या एवं प्रकार में और वृद्धि की जाए तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। *एनीमिया मुक्त बिहार अभियान में बांका प्रथम* एनीमिया मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा के क्रम में बांका जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। जिले द्वारा राज्य निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 150 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उपलब्धि में और सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया। कम उपलब्धि वाले प्रखंडों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों की कार्यप्रणाली एवं प्रभावी रणनीति को अपनाते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। *NCD Screening में भी उल्लेखनीय उपलब्धि* Bihar NCD Special Screening अभियान की समीक्षा के क्रम में जिले की उपलब्धि 86.30 प्रतिशत रही। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों में स्क्रीनिंग गतिविधियों में तेजी लाने तथा उपलब्ध चिकित्सकीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए पात्र लाभार्थियों की समयबद्ध स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कम उपलब्धि वाले प्रखंडों में विशेष रूप से अभियान को गति देते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। *SNCU की स्थिति पर गंभीर चिंता* बैठक में SNCU में नवजात मृत्यु एवं डिस्चार्ज रेट की स्थिति की गंभीरता से समीक्षा की गई। जून से सितंबर 2026 तक की स्थिति की समीक्षा में नवजात मृत्यु दर में लगातार वृद्धि पाई गई। जून में 1 मृत्यु (0.95%), जुलाई में 7 (5.47%), अगस्त में 18 (11.61%) तथा सितंबर में 25 मृत्यु (16.34%) दर्ज की गई। सितंबर में डिस्चार्ज रेट भी घटकर 65.36% रह गया। उपलब्ध आंकड़ों में लगातार गिरावट की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों से इसके कारणों की जानकारी ली गई। SNCU में अत्यधिक मृत्यु दर पाए जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया तथा संबंधित चिकित्सकों की जवाबदेही निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जांच समिति गठित कर प्रत्येक नवजात मृत्यु का Case-wise Review एवं जांच करते हुए उपचार, चिकित्सकीय निगरानी, संक्रमण नियंत्रण, दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा रेफरल व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा गया। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक/कर्मी के विरुद्ध जवाबदेही निर्धारित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने सहित नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। SNCU में निर्धारित प्रोटोकॉल एवं चिकित्सकीय मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। *ANC Registration एवं Full Immunization* ANC Registration में सितंबर माह में जिले की उपलब्धि 79.07% तथा अप्रैल-सितंबर की संचयी उपलब्धि 77.89% रही। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में छूटी हुई गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर पंजीकरण, ANC जांच एवं आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। Full Immunization में सितंबर माह की उपलब्धि 79.81% तथा अप्रैल-सितंबर की संचयी उपलब्धि 78.22% रही। 95% लक्ष्य की प्राप्ति हेतु Due List एवं Left-out बच्चों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने तथा प्रत्येक बच्चे का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। *ASHA के प्रदर्शन की समीक्षा* Institutional Delivery में ASHA के प्रदर्शन की ASHA-wise समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। जिन ASHA द्वारा 0, 1 अथवा 2 संस्थागत प्रसव कराए गए हैं, उनके कार्यक्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की संख्या, ANC Registration एवं Institutional Delivery का मिलान कर कम उपलब्धि के कारणों की पहचान करने को कहा गया। जिले में 1,967 m-ASHA में से 1,958 Active ASHA अर्थात 99.54% पाई गईं। शेष ASHA को भी शीघ्र Active कराने का निर्देश दिया गया। ASHA Selection में भी शेष 228 के गैप को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। पूर्व में अनियमितता/लापरवाही के संबंध में ASHA को दिए गए निर्देशों की Action Taken Report भी अगली समीक्षा में प्रस्तुत करने को कहा गया। *परिवार नियोजन* Family Planning Operation में अप्रैल-सितंबर की संचयी उपलब्धि 30.69% पाई गई। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से चानन, कटोरिया, बौंसी एवं धोरैया में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इच्छुक दंपतियों की सूची तैयार कर Counselling एवं Follow-up सुनिश्चित करने तथा Minilap, PPS, PAS एवं NSV की उपलब्धि बढ़ाने के लिए चिकित्सकों एवं संबंधित कर्मियों को स्पष्ट लक्ष्य देने का निर्देश दिया गया। *आयुष्मान कार्ड निर्माण* आयुष्मान कार्ड/BIS Verification में जिले में 46.48% beneficiary verification पाया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि 50% लक्ष्य की प्राप्ति हेतु PDS स्तर तक आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए। PDS स्तर पर उपलब्ध लाभार्थियों की सूची का उपयोग करते हुए पात्र लाभार्थियों की पहचान, e-KYC एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान के रूप में कराया जाए। सितंबर माह में 3,705 e-KYC किए गए, जिनमें 3,444 Approved, 119 Rejected एवं 142 Pending पाए गए। *जवाबदेही एवं Action Taken पर विशेष जोर* बैठक में स्पष्ट किया गया कि केवल समीक्षा बैठक करना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक निर्देश के बाद Action Taken Report अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। कम उपलब्धि वाले प्रखंडों के लिए लक्ष्य → उपलब्धि→ Gap → कारण → कार्रवाई → आगामी कार्ययोजना के आधार पर समीक्षा की जाएगी। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित अनुश्रवण, फील्ड विजिट सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, बांका, प्रभारी प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभारी गैर-संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (मानसिक स्वास्थ्य), जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला क्रियान्वयन इकाई के पदाधिकारी, प्रखंड स्तर से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
Banka, Bihar | Oct 6, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रखंडवार एवं संस्थानवार समीक्षा की गई।
Banka, Bihar | Oct 6, 2026
पंचायती करने पहुंचे पंच पर महिला की हत्या का आरोप! #MMNews #Banka #Shambhuganj #BreakingNews #BiharNews #BankaNews #CrimeNews #महिलाकीहत्या #पंचायती #बांका_न्यूज़
Banka, Banka | Oct 6, 2026
खेल एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वाधान में आज आर०एम० के० इन्टर स्कूल के ऐतिहासिक खेल मैदान पर जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य और रंगारंग शुभारंभ किया गया। इस खेल महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा पारंपरिक रूप से खेल मशाल प्रज्वलित कर किया गया। हरिमोहरा उच्च विद्यालय के बैंड, NCC परेड और प्रखण्डवार मार्च पास्ट से समारोह की शुरूआत :- शुरूआत में हरिमोहरा उच्च विद्यालय की बैंड पार्टी ने अपनी सुरीली और अनुशासित धुनों से मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद NCC कैडेट्स के नेतृत्व में एक शानदार परेड निकाली गई। अनुशासन और गौरव के इस अद्भुत प्रदर्शन में बांका जिले के सभी प्रखण्डों से आए स्कूली बच्चों ने प्रखण्डवार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। योग से गणेश वंदना और राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा खेल शपथ इस बार उद्घाटन समारोह की शुरूआत बेहद अनूठे अंदाज में हुई, जहाँ बच्चों ने योगासनों की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से भव्य गणेश वंदना प्रस्तुत की। योग और कला के इस अद्भुत समन्वय ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी (National Player) द्वारा मंच से शपथ दिलाई गई। छात्राओं के नृत्य प्रदर्शन ने मोहा मन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में आर०एम० के० स्कूल और हरिमोहरा हाई स्कूल की छात्राओं (Girls Students) द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। अपनी शानदार लोक और शास्त्रीय नृत्य कला से छात्राओं ने उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि योग, मार्च पास्ट और छात्राओं की यह प्रस्तुति बांका की समृद्ध प्रतिभा को दर्शाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और देश-दुनिया में बांका का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। 100 मीटर (U-19) एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स के अन्तर्गत 100 मीटर (U-19) वर्ग की दौड़ मुख्य आकर्षण रही। जिले भर के प्रखण्डों से आए सर्वश्रेष्ठ धावकों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिला पदाधिकारी ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित :- स्पर्धा ने समापन पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा 100 मीटर (U-19) रेस में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित खिलाड़ियों को मंच पर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, आर०एम० के० इन्टर स्कूल एवं हरिमोहरा हाई स्कूल के प्राचार्य, विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक, खेल कोच, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Oct 6, 2026
ज़िला पदाधिकारी के निदेशक के अलोक मे आज गोवेर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बांका मेँ जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित योजना का प्रचार -प्रसार किआ गया बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर छात्र अपना लक्ष्य एवं भविष्य को बेहतर बना सकते है कार्यक्रम के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित सात निश्चिय योजनाओं की विस्तार से जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है। Government Engineering college, Banka में मंगलवार को जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बांका द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बांका द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजनाओं का लाभ योग्य छात्र एवं छात्राओं को लेने के लिए प्रेरित किया गया। सभी छात्र एवं छात्राओं से अपील किया गया की अधिक से अधिक संख्या में आर्थिक हल युवाओं के बल अंतर्गत बिहार सरकार के द्वारा संचालित योजना का लाभ उठाएं। ताकि इस योजना का लाभ लेकर छात्र अपने लक्ष्य एवं भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जानकारी दी गई की बिहार सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया गया है। जिला के वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी के कारण अपना आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, वे इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 10/ 12वीं/स्नातक कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम चार लाख रूपये की राशि (ब्याज रहित) प्रदान करने का सरकार द्वारा प्रावधान है। प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बांका द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत वैसे बेरोजगार युवा एवं युवती जो इंटरमीडिएट/स्नातक उत्तीर्ण हैं और जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।उन्हें रोजगार ढूंढ़ने हेतु प्रत्येक माह 1000 रुपए अधिकतम 2 वर्ष तक दिया जाता है। साथ ही तीन माह का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को तीन माह का कंप्यूटर, भाषा संवाद एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Banka, Bihar | Oct 6, 2026
आज समाहरणालय सभागार में बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतदान दलों के सभी पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ पीठासीन पदाधिकारी 15 प्रथम मतदान पदाधिकारी 15 द्वितीय मतदान पदाधिकारी 15 तृतीय मतदान पदाधिकारी 15 स्टेटिक दंडाधिकारी 16 एवं 16 माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण हुआ प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्व की जानकारी दी गई पीठासीन पदाधिकारी मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान दिवस के सभी कार्यों की विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया। मतदान बैलट पेपर के माध्यम से होगा। मतदाता आयोग द्वारा आवंटित बैगनी रंग के कलम से वरीयता क्रम में मत पत्र पर अपना मत देंगे प्रथम मतदान पदाधिकारी मतदाताओं को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मत देने के लिए चिन्हित करेंगे जिसका सत्यापन मतदान अभिकर्ता मतदान केंद्र पर करेंगे द्वितीय मतदान पदाधिकारी मतदाताओं को वैलेट पेपर जारी करेंगे एवं प्रतिपादन पर मतदाता का क्रम संख्या एवं हस्ताक्षर लेंगे तृतीय मतदान पदाधिकारी मैट पीटी एवं कलाम के प्रभारी होंगे जो बारी-बारी से मतदाता को मतदान कक्ष के अंदर मत देने के लिए भेजेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता मत देने के बाद बेल्ट पेपर को मतदान पेटी में डाल रहे हैं द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में स्टेटिक दंडाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ स्टेटिक दंडाधिकारी को मतदान केंद्र पर विधि व्यवस्था संधारण मतदाताओं को पंक्तिबद्ध करना चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के कार्यालय की निश्चित दूरी की जांच भेदभाव को नियंत्रित करना मत की गोपनेता से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही साथ मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी को साथ लेकर बज्रगृह जिला स्कूल पूर्णिया तक साथ जाने का रूट चार्ट के अनुसार निर्देशित किया गया माइक्रो आब्जर्वर को बताया गया कि वह प्रेषक महोदय के निर्देशानुसार मतदान केंद्र पर कार्य करेंगे लगातार वीडियो ग्राफी कराई जानी है जिसकी मॉनिटरिंग वह स्वयं करेंगे अपने प्रपत्र जिसमें 11 बिंदु का कॉलम निश्चित है को भरकर प्रेक्षक महोदय के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर जमा करेंगे जिसकी समीक्षा स्वयं प्रेक्षक महोदय द्वारा की जाएगी
Banka, Bihar | Oct 6, 2026
जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा किया गया। #जिलास्तरीयविद्यालयखेलप्रतियोगिता #विद्यालयखेलप्रतियोगिता #खेलप्रतियोगिता2026 #बांका #बांका_जिला #जिला_पदाधिकारी #अंशुल_अग्रवाल #खेल_और_खिलाड़ी #युवा_खिलाड़ी #खेल_प्रतिभा #खेलो_बिहार #खेलो_इंडिया #शिक्षा_और_खेल #बिहार_सरकार #Banka #Sports2026 #SchoolSports #sportscompetition
Banka, Bihar | Oct 6, 2026
बिहार सरकार की समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना पशुपालन से समृद्धि की ओर सेवा संकल्प, बदलाव की कहानी! #सेवा_संकल्प #बदलाव_की_कहानी
Banka, Bihar | Oct 6, 2026