*पांवटा साहिब में 'पांवटा भांगड़ा फेस्ट' , डांस और मस्ती का सजेगा महामंच*
पांवटा साहिब।
शहर में कल शाम डांस, मस्ती और संगीत का एक शानदार संगम होने जा रहा है। ट्रेक एंड ब्लूम (Trek & Bloom) संस्था द्वारा 4 अक्टूबर (रविवार) को 'पांवटा भांगड़ा फेस्ट' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शहर के मशहूर पैराडाइज रिसॉर्ट (Paradise Resort) में शाम 6:00 बजे से शुरू होगा।
बताते चलें कि आयोजकों के मुताबिक, यह फेस्ट सभी आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए खुला है। सबसे खास बात यह है कि भांगड़ा का यह सेशन पूरी तरह से 'बिगिनर-फ्रेंडली' है। यानी जिन लोगों को भांगड़ा करना नहीं आता, वे भी प्रोफेशनल डांसर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर आसानी से 'फॉलो-अलोंग भांगड़ा' का आनंद ले सकते हैं।
वहीं, ट्रेक एंड ब्लूम की और से रिया सहोता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए लाइव डीजे (Live DJ) की व्यवस्था भी की गई है, जो अपनी हाई-एनर्जी बीट्स से लोगों को थिरकने पर मजबूर करेगा। इसके अलावा, फेस्ट में शामिल होने वाले लोगों के लिए कई मजेदार गेम्स और एक्टिविटीज भी रखी गई हैं, जिनमें जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक प्राइज दिए जाएंगे।
फेस्ट में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट (खान-पान) की भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि डांस के दौरान ऊर्जा कम न हो। आयोजकों ने प्रतिभागियों से आरामदायक कपड़े और स्पोर्ट्स शूज (स्पोर्ट्स जूते) पहनकर आने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट की दरें काफी किफायती रखी गई हैं:
• सिंगल एंट्री (एक व्यक्ति): ₹200
• 2 (दो व्यक्ति): ₹300
कार्यक्रम में सीट सुरक्षित करने या किसी भी अन्य जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है। रिया सहोता ने बताया कि पांवटा साहिब में वीकेंड को और यादगार बनाने के लिए ये एक बेहतरीन और मजेदार इवेंट होने वाला है।