टीकमगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर सांची पेड़े के बजाय बूंदी बांटी: संभाग आयुक्त ने सीलबंद पेड़े बांटने कहा था, निर्देशों को अनदेखा किया
टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सागर संभाग आयुक्त के निर्देशों की अनदेखी की गई। 15 अगस्त पर बच्चों को सांची पेड़े के बजाय बूंदी बांटी गई, जबकि आयुक्त ने 3 अगस्त को ही सांची पेड़े बांटने का आदेश जारी किया था। यह अनदेखी कलेक्ट्रेट कार्यालय, पुलिस लाइन ग्राउंड के मुख्य समारोह, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और स्कूलों सहित जिले भर में देखी गई।