नगर परिषद के सभाकक्ष में बुधवार को सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 68 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई।शिविर स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह की पहल पर आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उनके योगदान को सम्मानित करना था। चिकित्सकों ने सभी सफाई मित्रों की विस्तृत जांच कर आवश्यक परामर्श दिया