अनूपपुर: भालूमाड़ा पुलिस टीम ने स्कूल जाने के लिए निकलीं दो नाबालिग बालिकाओं को बिहार के समस्तीपुर जिले से किया बरामद
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने के मामले में पुलिस ने दोनों को बिहार के समस्तीपुर जिले से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, भालूमाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 8 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।