🌸 सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार 🌸
आज मोहला विकासखंड के ग्राम आलकन्हार में आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर में शामिल हुई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही गोद भराई एवं अन्नप्राशन (मुंह जुठाई) जैसे पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। 🌿🙏
#नम्रता_सिंह #सेवा_सेतु_अभियान #सरकार_आपके_द्वार #जनसेवा #सुशासन
Mohla Manpur Ambagarh Chowki, Chhattisgarh | Oct 6, 2026