कायमगंज: गांव धीमर नगला में ईंट भट्टे की लेबर को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई, विवाद का वीडियो आया सामने
कंपिल थाना के धीमर नगला गांव में ईंट भट्ठे की लेबर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।सोमवार रात शुरू हुआ विवाद मंगलवार सुबह फिर भड़क उठा। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले।इसी दौरान एक युवक के फायरिंग करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक,सोमवार रात ओमकार और अनार का विवाद हुआ था।