बबेरू: बबेरू ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को मिले उपयोगी उपकरण
Baberu, Banda | Sep 30, 2026 बबेरू ब्लॉक सभागार में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया। शिविर में स्वास्थ्य,नगर पंचायत,कृषि,शिक्षा,समाज कल्याण एवं आंगनवाड़ी सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये,दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी सहित अन्य उपकरण निशुल्क वितरित किए गए तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।