शाहजहांपुर। मदनापुर के भेदसराय निवासी 22 वर्षीय वीर बहादुर करीब 15 दिन पहले मजदूरी के लिए अमृतसर गया था। पिछले रविवार से परिजनों से संपर्क टूटने पर 10 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 15 अगस्त को परिजनों को कथित तौर पर उसकी हत्या की जानकारी मिली, हालांकि शव बरामद नहीं हुआ और मौत की पुष्टि भी नहीं है।