जगदीशपुर: 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी गोलदारपट्टी निवासी बालेश्वर प्रसाद भगत को अंचलाधिकारी ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
नाथनगर के गोलदार पट्टी निवासी 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री बालेश्वर प्रसाद भगत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंचलाधिकारी मनोहर कुमार ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। सीओ ने उन्हें अंगवस्त्र और राष्ट्रीय मिठाई जलेबी भेंट कर सम्मान प्रकट किया।