नारायणपुर: नारायणपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां
कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर किसानों, महिलाओं, बच्चों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण और सामूहिक श्रमदान सहित कई पहलों के जरिए स्वच्छता को दैनिक जीवन की अहम जिम्मेदारी बताया गया।