जगदलपुर: कोहकापाल मामले में नया मोड़, नरबलि की साजिश के नहीं मिले सबूत, दो आरोपी हिरासत में, पुलिस ने कहा नरबलि की बात झूठ
बस्तर जिले के कोहकापाल में 12 वर्षीय किशोर के साथ तंत्र-मंत्र किए जाने के मामले में पुलिस ने नरबलि की साजिश की बात को अब तक की जांच में अपुष्ट बताया है। नगरनार पुलिस के अनुसार, किशोर को गलत तरीके से रोककर रखने और सोने का हंडा मिलने की अंधविश्वासपूर्ण धारणा के चलते तंत्र-मंत्र संबंधी गतिविधियां किए जाने के तथ्य सामने आए हैं।