बड़ौद: बडौद मंडी में नई सोयाबीन की आवक शुरू, ₹4700 क्विंटल के उच्चतम भाव पर नीलामी; अन्य फसलें भी आईं
बड़ौद कृषि उपज मंडी बड़ौद में सोमवार को नई सोयाबीन फसल की आवक शुरू हो गई। नई सोयाबीन लेकर किसान मंडी पहुंचे,जहां दोपहर 2 बजे नीलामी प्रक्रिया के दौरान सोयाबीन का अधिकतम भाव 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। नई फसल की मंडी में आवक से किसानों एवं व्यापारियों में उत्साह देखा गया। मंडी में सोयाबीन के साथ ही अन्य विभिन्न प्रकार की कृषि उपज की भी आवक रही। किसानों द