भानपुरा: भाजपा मंडल भानपुरा की मासिक बैठक संपन्न, आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरा की आगामी कार्ययोजना को लेकर बुधवार को मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी महेश जूनवाल एवं राजेश नामदेव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने कि बात कही।