बिछिया: मवई में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ खेला वॉलीबॉल, खेल भावना को मिला प्रोत्साहन
जनविश्वास अभियान के तहत 15 अगस्त, शनिवार की देर शाम मवई में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने विद्यार्थियों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम 15 अगस्त शनिवार की शाम करीब 7 बजे तक चला। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मवई में अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मुकाबला हुआ। कलेक्टर,अधिकारी मौजूद रहेl