पूर्णिया में नदी किनारे महिला का शव मिला, पति पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में नदी किनारे एक 20 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पीरगंज निवासी मो. मोसिम की पत्नी नसरीन के रूप में हुई है। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक नसरीन और उसके पति के बीच पिछले करीब एक महीने से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से नसरीन अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। गुरुवार देर रात उसका पति ससुराल पहुंचा और कथित तौर पर समझाकर उसे अपने साथ ले गया।
Bihar, India | Aug 14, 2026