सिवनी: लखनवाड़ा में कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं की जमीनी हकीकत जांची
Seoni, Seoni | Sep 29, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने लखनवाड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग और सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।