संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार के तहत नहरगांव में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 186 आवेदन प्राप्त हुए तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत मौके पर लाभान्वित किया गया।
इस दौरान अन्नप्राशन, गोदभराई, पीएम आवास की चाबी, आयुष्मान एवं महतारी वय वंदन कार्ड, दिव्यांगजन सहायक उपकरण, मत्स्य जाल, सब्जी बीज मिनीकिट, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मेडिसिन किट सहित विभिन्न सामग्री एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु_शिविर #सरकार_आपके_द्वार #gariyaband