विदिशा: बरईपुरा में सर्पमित्र हाफिज कुरैशी ने 2 जगहों से 8-10 फीट लंबे दो रैट स्नेक पकड़े, प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा
शनिवार शाम 5 बजे बरईपुरा मे दो अलग-अलग स्थान से सर्पमित्र हाफिज कुरैशी को सर्प निकलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने एक-एक कर दोनों सर्पो को पकड़ा, हाफिज कुरैशी ने बताया कि दोनों ही सर्पो की लंबाई लगभग 8 से 10 फीट के आसपास की है दोनों ही इंडियन रेट स्नेक प्रजाति के हैं, जो जहरीले नहीं होते, लेकिन प्रकृति के लिए यह आवश्यक है। यह चूहो को खाते हैं।