मुरार: मुरार में ऑपरेशन ईगल के तहत पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के कमर से कट्टा और जेब से जिंदा राउंड बरामद
Morar, Gwalior | Sep 29, 2026 ग्वालियर में ऑपरेशन ईगल के तहत मुरार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे दी जानकारी में बताया कि वंशी रिसोर्ट के पीछे आम रोड पर पकड़े गए विधि विरुद्ध बालक के पास से 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुआ है।