लखीमपुर: सलेमपुर में एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत, पिता ने डीएम और सीएमओ से लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी। जिले के नौरंगाबाद मार्ग पर सलेमपुर स्थित कोन पॉलिटेक्निक के पास संचालित जानकी अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। मृतक नवजात के पिता जितेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सिरैचा थाना खीरी, ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।