गोबिंदपुर राजनगर: बड़ाकांकी में पत्थर खनन पट्टे पर ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी
राजनगर। बाना पंचायत के बड़ाकांकी गांव में बुधवार को पत्थर लघु खनिज खनन पट्टा को लेकर ग्रामसभा आयोजित हुई। ग्राम प्रधान विश्वपति महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित खनन लीज पर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामसभा में प्लॉट संख्या 11, 12(पी), 13, 14 एवं 15(पी) की कुल 6.91 एकड़ भूमि से संबंधित प्रस्ताव रखा गया। चर्चा के बाद उपस्थित ग्रामीणों