भानपुरा: घास भेरूजी की पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों ने की अच्छी बारिश की कामना
नगर परिषद भेसोदा गाँव में ग्रामवासियों ने लोक देवता घास भेरूजी (घास भैरव) की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश होने और सुख-समृद्धि की कामना की।ग्रामीणों ने भेरूजी महाराज से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा हो, जिससे किसानों को लाभ मिले और फसलों की अच्छी पैदावार हो।